मां से अभी भी पिटते हैं सलमान

By Staff

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मां सलमा ने कहा है कि भले ही सलमान अब 43 वर्ष के हो गए हैं लेकिन अभी भी वह उनसे थप्पड़ खाते हैं।

सलमा ने यह खुलासा एक मनोरंजन चैनल के कार्यक्रम में कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान से बातचीत में की। उन्होंने कहा, "सलमान मुझसे कहता है कि अब आप मुझे क्यों मारती हो? मैं अब बड़ा हो गया हूं।"

सलमा ने कहा कि जब तक सलमान घर नहीं लौटते हैं, तब तक वह खिड़की के पास बैठकर उनका इंतजार करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इस आदत को लेकर घर पर सभी उन्हें चिढ़ाते रहते हैं।

सलमा ने कहा, "घर के अन्य बच्चे मुझसे कहते हैं कि यहां रखवाली के लिए चौकीदार की जरूरत नहीं हैं क्योंकि मैं रात भर रखवाली करती रहती हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X