'रेस 3' फ्लॉप होते ही, सलमान खान ने दिया धोखा- बिग बजट फिल्म REJECT
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई है। कमाई के मामले में फिल्म ऐवरेज रही है। 150 करोड़ की फिल्म ने अब तक सिर्फ 165 करोड़ का कलेक्शन किया है। लिहाजा, सूत्रों की मानें तो रेस 3 का हाल देखकर सलमान खान ने रेमो डिसूजा की दूसरी फिल्म करने से इंकार कर दिया है। बता दें, सलमान ने रेमो के साथ एक डांस फिल्म साइन किया था। लेकिन अब वह रिजेक्ट कर चुके हैं।
'संजू' की धमाकेदार ओपनिंग, 5 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे रणबीर कपूर!
गौरतलब है कि रेस 3 के इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने कहा भी था कि यदि रेस 3 हिट हो जाती है तो वह रेमो की दूसरी फिल्म करेंगे। लेकिन अब जब रेस 3 का बुरा हाल है.. तो सलमान ने भी रेमो का हाथ छोड़ दिया। बता दें, रेमो यह डांस फिल्म सलमान- जैकलीन के साथ बिग बजट पर बनाना चाहते थे। लेकिन अब फिल्म डिब्बाबंद होते दिख रही है।

साफ है कि सलमान खान अब दोस्ती के चक्कर में दूसरी फिल्म नहीं करने वाले। ट्यूबलाइट के बाद रेस 3.. ईद पर रिलीज सलमान खान की दूसरी बैक टू बैक ऐवरेज फिल्म है। कहीं ना कहीं यह सलमान के लिए चिंता की बात है। खैर, 2019 में अली अब्बास जफर की भारत आने वाली है, जिससे सलमान फैंस को काफी उम्मीदें हैं।
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications