ALERT: अपनी 'अच्छी दोस्त' के साथ दिखे सलमान खान.. चुपके- चुपके!

[गपशप] सलमान खान किसी लड़की के साथ दिखें और वह खबर छिपी रह जाए.. ऐसे होना असंभव है। खैर, ताजा बात करें तो सलमान खान को उनकी 'अच्छी दोस्त' लूलिया वंतूर के साथ स्पॉट किया गया। दरअसल, सलमान सुल्तान की शूटिंग खत्म कर कर्जत से जुहू वापस आ रहे थे, जब उनकी कार में लूलिया भी दिखीं।

सलमान खान ने मीडिया से बचने की भी कोशिश की। लेकिन जब सलमान किसी लड़की के साथ हों तो मीडिया कैसे दूर जा सकती है। लिहाजा, दोनों कैमरे में कैद हो गए। खबर है कि दोनों रोहित धवन के घर से वापस आ रहे थे।

FINALLY: इस एक्ट्रेस ने सलमान खान के 'सुल्तान' से झाड़ लिया पलड़ा!

हाल ही में सलमान और लूलिया के इंगेजमेंट की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन जब सलमान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मुझे इस अफवाह को सुनकर बहुत हंसी आई। कई जर्नलिस्ट ने मेरे पिता को भी कॉल किया, तो उन्होंने कहा कि सलमान तो सो रहा है, मुझे नहीं लगता उसकी शादी हो रही है।

बहरहाल, जहां उनकी शादी की खबरें धीरे धीरे गायब हो गई। वहीं, सलमान- लूलिया की इन ताजा तस्वीरों को देखकर साफ है कि उन्हें अफवाहों से अब कोई डर नहीं।

यहां देखिए सलमान खान- लूलिया वंतूर की तस्वीरें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X