Shoot PICS: सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. एकदम धमाकेदार.. लेकिन....

By Neeti

कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ट्यूबलाइट' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग मनाली में शुरु हो चुकी है। बहरहाल, फिल्म के सेट से कई तस्वीरें लीक हुई हैं, जहां सलमान खान शूटिंग करते दिख रहे हैं। अब जहां सुपरस्टार शूटिंग कर रहे होंगे, वहां भीड़ होना तो लाज़िमी है।

[सलमान खान की 3 धमाकेदार सीक्वल.. FULL एक्शन.. किसे कहेंगे YES!]

Salman Khan

कोई शक नहीं कि फिल्म की लोकेशन काफी जबरदस्त है। वहीं, सलमान खान आम आदमी के लुक में दिख रहे हैं, एकदम वैसे ही जैसा लुक उन्हें 'बजरंगी भाईजान' में दिया गया था। जी हां, बजरंगी भाईजान के निर्देशक भी कबीर खान थे.. और ट्यूबलाइट का निर्देशन भी वही कर रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो बजरंगी भाईजान के तरह ट्यूबलाइट भी ह्यूमन एंगल पर बनी फिल्म है। हम्ममम..

नीचें देखें ट्यूबलाइट के सेट की तस्वीरें-

ट्यूबलाइट के सेट पर अपने नन्हें फैंस के साथ सलमान खान। बच्चों के बीच सलमान खान का काफी क्रेज है। खासकर बजरंगी भाईजान के बाद..

ट्यूबलाइट की शूटिंग मनाली में शुरू हो चुकी है। सलमान खान समेत पूरी टीम 12 हजार फीट ऊंचाई पर सेट बनाकर शूट कर रहे हैं।

तस्वीरों से साफ है कि इस फिल्म में भी सलमान खान बजरंगी भाईजान की तरह आम आदमी ही बने हैं।

कबीर खान ने ट्यूबलाइट की पहली तस्वीर रिलीज की है। कोई शक नहीं कि यह तस्वीर फैंस को फिल्म के लिए और भी उत्साहित कर देगी।

ट्यूबलाइट के सेट पर रिलैक्स करते सलमान खान और उनकी को-स्टार Zhu Zhu..

ट्यूबलाइट में सोहेल खान भी अहम किरदार में दिखेंगे। यहां देंखे दोनों भाईयों को साथ साथ..

ये हैं फिल्म में सलमान खान की को- स्टार Zhu Zhu.. यह एक चीनी एक्ट्रेस हैं। Zhu Zhu एक अंतर्राष्टीय चेहरा हैं और कई फिल्में और टीवी सीरिज का हिस्सा रह चुकी हैं।

फिल्म के लोकेशन पर तस्वीरें खिंचाती चीनी एक्ट्रेस Zhu Zhu.. बता दें, सलमान खान के साथ इनकी अच्छी दोस्ती हो गई है।

कबीर खान और सलमान खान की यह तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले इस जोड़ी ने एक था टाईगर और बजरंगी भाईजान जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

ट्यूबलाइट साल 2017 की ईद पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 1960s के समय को दिखाएगी जहां इंडो-चीन वॉर भी शामिल होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X