CONFIRM: सलमान खान- सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म.. NO धमाकेदार एक्शन
[गपशप] सूरज बड़जात्या और सलमान खान 15 सालों के बाद फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' से साथ आए थे। फिल्म का फैंस ने जोरदार स्वागत किया, लेकिन अफसोस फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं पाई।
लेकिन एक बार फिर सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी हमारे सामने आने का प्लान कर रही है। जी हां, सूरज बड़जात्या ने कहा है कि, 'हां मैं अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहा हूं.. और कोई शक नहीं कि उसमें सलमान खान ही होंगे।'
अक्षय कुमार.. अजय देवगन.. की लिस्ट में आ ही गए सलमान खान!
वहीं, जी सिने एवार्ड्स के रेड कार्पेट पर दबंग खान ने भी इस खबर पर मोहर लगा दी। सलमान खान ने कहा कि, मैं आज जो कुछ भी हूं सूरज बड़जात्या की वजह से ही हूं.. उन्होंने मैंने प्यार किया बनाई.. जिसकी वजह से लोग मुझे जानते हैं.. लिहाजा, जब तक वे चाहेंगे मैं उनकी फिल्मों में काम करूंगा.. वे मेरे बड़े भाई की तरह हैं..
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने इस फिल्म के लिए सूरज को कई हिदायतें भी दी थीं और कहा था कि इस बार एक्शन फिल्म बनाएं। लेकिन सूरज ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि मैं न ही एक्शन फिल्म बनाता हूं.. न बनाउंगा.. यह खबर झूठ है.. हम्मम.. खैर, यह बात तो पक्की हो गई कि ये जोड़ी फिर साथ आने वाली है।
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

