..................... Salman Khan Slaps A Security Guard, Netizens Mixed Reactions, Video Viral - Hindi Filmibeat

Viral Video: सलमान खान ने सुरक्षा गॉर्ड को जड़ा जोरदार थप्पड़- बच्चे को दे रहा था धक्का !

By Staff

सलमान खान की फिल्म भारत रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। लेकिन इसी के साथ सलमान खान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां सलमान एक सेक्यूरिटी गॉर्ड को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। बता दें, रिपोर्ट्स के अनुसार सेक्यूरिटी गॉर्ड ने वहां खड़े एक बच्चे के साथ दुर्व्यवहार किया था।

फिल्म भारत के प्रीमियर के दौरान जब सलमान खान बाहर निकले तो सड़क पर भीड़ जमा हो गई। ऐसे में सुरक्षा गार्ड्स सलमान के लिए जगह बनाने लगे और आनन फानन भीड़ को सड़क से हटाने लगे। लेकिन जाहिर है सलमान खान के फैंस अपने सुपरस्टार को देखकर काफी उत्साहित थे। ऐसे में गार्ड्स को थोड़ी जबरदस्ती भी करनी पड़ी।

salman khan

ऐसे में सलमान खान ने एक देखा कि एक सेक्यूरिटी गॉर्ड ने भीड़ में खड़े बच्चे को धक्का देकर पीछे कर दिया। यह देखकर सलमान गुस्से में आ गए और उन्होंने गॉर्ड को एक तमाचा मार दिया। सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोगों अभिनेता के व्यवहार को लेकर आलोचना की, वहीं उनके प्रशंसक उनके समर्थन में उतर आये हैं।

यहां देंखे वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X