सलमान ने शराब से नाता तोड़ा..

By Neha Nautiyal

Salman Khan
बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान ने शराब से नाता तोड़ लिया है मगर...हमेशा के लिए नहीं सिर्फ कुछ समय के लिए। सलमान पूर्व अभिनेता और अपनी बहन के पति अतुल अग्निहोत्री की फिल्म 'माई लव स्टोरी' में काम कर रहे हैं।

'माई लव स्टोरी' मलयालम फिल्म 'बॉडीगार्ड' की रीमेक है। इस फिल्म के लिए सलमान को वजन घटाना है और सिक्स पैक ऐब बनाने हैं, जिसके लिए पहली शर्त है शराब छोड़ना।

स्टार स्क्रीन एवॉर्ड 2011 | अप्सरा अवार्ड की गैलरी

खैर, अपने जीजा के कहने पर सलमान तब तक शराब को हाथ नहीं लगाएंगे जब तक फिल्म 'माई लव स्टोरी' की शूटिंग पूरी नहीं हो जाती। इसके लिए सलमान को शराब छोड़ने के साथ-साथ एक हेल्दी डाइट पर भी टिका रहना पड़ेगा।

सलमान ने दबंग में चुलबुल पांडे दिखने के लिए खूब वजन बढ़ाया था। अब वही वजन उन्हें भारी पड़ रहा है जिसे घटाने के लिए सलमान को अच्छी खासी मेहनत करनी पड़ेगी। वैसे सलमान रमजान के पवित्र महीने और गणेश चतुर्थी के मौके पर शराब को हाथ नहीं लगाते।

मगर जब वो अपने घर पर दोस्तों के साथ होते हैं तो कोका कोला के साथ बकार्डी उनका फेवरिट ड्रिंक होता है। चलिए देखते हैं सलमान शराब से दूर रह पाते हैं या नहीं। वैसे इस बारे में आपका क्या कहना है? अपने कमेंट्स और टिप्पणियां नीचे बने कमेंट बॉक्स में लिखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X