श्रेया का सहारा बन सकते हैं सलमान

हाल ही में श्रेया को सल्लू की बहन अर्पिता खान के बर्थडे पार्टी में देखा गया था। ये दोनों काफी देर तक एक दूसरे की बातों में ही खोए हुए थे। इस पार्टी के बाद बॉलीवुड का माहौल गर्म हो चुका है और सबके मन में एक ही बात चल रही है कि अब इनके बीच कहीं दोस्ती से आगे वाला चक्कर तो नहीं चल रहा।
अगर बॉलीवुड के इतिहास पर ध्यान दे तो सलमान ने जिसका भी हाथ थामा है उसकी नैया तो पार लग ही जाती है भले ही सलमान का रास्ता उनसे जुदा ही क्यों ना हो जाए। फिर चाहे वो शुरू में ऐश्वर्या हो या फिर आज की बॉलीवुड की बॉर्बी डॉल कैट हों, हो सकात है कि आगे इस लिस्ट में जल्द ही श्रेया का नाम भी जुड़ जाए।
साउथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी श्रेया ने 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से बॉलीवुड में इंट्री की थी। फिर 2007 में वो 'आवारापन' में भी आईं लेकिन उनका रंग बॉलीवुड पर नहीं चढ़ सका। श्रेया और सलमान की दोस्ती सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग के समय हुई थी तब से आज तक दोनों लगातार संपर्क में बने हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications