बजरंगी भाईजान की स्पेशल स्क्रीनिंग शाहरुख खान के लिए क्यों नहीं!
एक तरफ तो हर हफ्ते किसी ना किसी वजह के चलते शाहरुख खान और सलमान खान की बढ़ती दोस्ती सुर्खियों का हिस्सा होती है, लेकिन वहीं दोनों ही सितारे अपनी फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग में ना ही एक दूसरे को बुलाते हैं और ना ही शामिल होते हैं।
बजंरगी भाईजान को आमिर खान के साथ ही शाहरुख खान ने भी प्रमोट किया था। लेकिन शाहरुख खान के लिए सलमान ने कोई स्पेशल स्क्रीनिंग नहीं रखी। वहीं आमिर खान के लिए रखी स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद आमिर भावुक होकर अपने आंसुओं को पोंछते हुए नज़र आए।
वैसे एक वजह ये भी हो सकती है कि शाहरुख खान बल्जेरिया में दिलवाले की शूटिंग कर रहे हैं और इस वजह से सलमान की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल ना हो सके हों। लेकिन क्या वापस आने के बाद वो बजरंगी देखने जाएंगे, या सलमान उनके लिए कोई स्पेशल इंतजाम करेंगे। ये जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।


Click it and Unblock the Notifications

