राधे से पहले सलमान खान का बड़ा धमाका, 3 गानों के बाद लॉकडाउन में नई फिल्म की शूटिंग, DETAILS!
सलमान खान लॉकडाउन में भी लगातार काम करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कोरोना वायरस के दौरान फार्महाउस से ही 3 गाने लॉन्च कर दिये हैं। प्यार करो न, तेरे बिना और फिर भाई भाई, ये तीन गानों के बाद अब खबरें आ रही हैं कि सलमान खान एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग पर लग गए हैं। खास बात ये है कि सलमान खान के साथ एक बार फिर नई हीरोइन नजर आने वाली है।
लॉकडाउन 5.0 में सलमान खान के साथ इस फिल्म में रिश्तेदारर और फार्महाउस से जुड़े लोग नजर आ सकते हैं। फिल्म किस विषय से जुड़ी होगी तो कह नहीं सकते। लेकिन सलमान खान अक्सर भाईचारे से जुड़ा कंटेंट पसंद करते हैं। जैसे हाल में ही उनका गाना भाई भाई रिलीज हुआ था। पढ़िए सलमान खान की आने वाली शॉर्ट फिल्म से जुड़ी डिटेल।


Click it and Unblock the Notifications