सलमान और शाहरूख की लड़ाई में संजय बनेंगे रेफरी
बॉलीवुड के एक्टर संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के साथ शुरू किए 'सुपर फाइट लीग' को लेकर बहुत एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के इस खलनायक का अब एक ही सपना है कि इंडियन फाइटर्स को दुनिया भर के लोग जान सकें। वो चाहते हैं कि सलमान खान और शाहरूख खान के बीच की लड़ाई में वो रेफरशीप संभाले।
संजय दत्त शिल्पा के पति राज कुंद्रा के साथ सुपर फाइट्स प्रोमोशंस प्राइवेट लिमिटेड के को-फाउंडर और पार्टनर हैं जो भारत में पहली बार मिक्स मार्शल आर्ट्स फाइटिंग लीग का आयोजन कर रहा है। जब भी लड़ाई की बात आती है तो बॉलीवुड में सलमान और शाहरूख की लड़ाई तो हर कोई जानता है।
जब संजू बाबा से ये पूछा गया कि वो इनका मेल मिलाप करवाना चाहते हैं या नहीं तो इस बात पर संजय दत्त ने कहा कि इनका झगड़ा अब खत्म हो चुका है और सबकुछ अच्छा चल रहा है। फिर भी अगर आप जोर दे रहे हैं तो मैं दोनों के बीच रेफरी बनने को तैयार हूं।


Click it and Unblock the Notifications