#Confirmed: शाहरूख - सलमान की ट्यूबलाइट की कहानी लीक...यहां से हुई Copy?

सलमान खान की ट्यूबलाइट को लेकर एक बहुत ही तगड़ी अफवाह गपशप गली में तैर रही है। और इस लिहाज़ से फिल्म की पूरी कहानी लीक हो चुकी है। अगर ये अफवाह सच है तो यकीन मानिए कि ट्यूबलाइट की कहानी शानदार है।

सलमान खान और शाहरूख खान ट्यूबलाइट के लिए एक साथ आ रहे हैं जब से ये खबर फैली है फैन्स काफी खुश हैं। शाहरूख ने फिल्म के लिए अपनी शूटिंग भी पूरी कर ली है।

लेकिन फिल्म में शाहरूख एक जादूगर के किरदार में नज़र आ रहे हैं और उनके रोल की जो ़डीटेल्स बाहर आई हैं उससे ये तो तय है कि फिल्म हॉलीवुड फिल्म द लिटिल बॉय का रीमेक है।

shahrukh-khan-salman-khan-tubelight

फिल्म में शाहरूख खान एक जादूगर के किरदार में है जबकि असली फिल्म में ये किरदार एक तांत्रिक का था जो एक छोटे लड़के को ये दिलासा देता है कि वो उसके खोए हुए बाप को ढूंढ सकता है। और शाहरूख इस जादूगर का किरदार बखूबी निभाएंगे।

जिन्हें नहीं पता उनकी जानकारी के लिए, लिटिल बॉय बाप बेटे के संबंधों पर आधारित कहानी थी। एक लड़का था जिसे चीज़ें थोड़ी कम समझ आती थीं और इसलिए स्कूल में वो हमेशा मज़ाक का पात्र रहता था।
[#Shock: सलमान खान के साथ ये क्या हो गया!]

एक दिन उसके पिता युद्ध पर जाते हैं पर वापस नहीं आते और वो निकल पड़ता है अपने पिता को ढूंढने। अब अगर ट्यूबलाइट की बात की जाए तो फिल्म में सलमान और सोहेल भाई बने हैं।

ये कहानी, इमोशन्स का पूरा निचोड़ होगी। जहां ट्यूबलाइट के इस फिल्म पर आधारित होने की बात है। वहीं, कई और बॉलीवुड फिल्में हैं जो किसी अंग्रेज़ी फिल्म से प्रेरित थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X