DHOOM 4 से आउट हुए सलमान-शाहरुख, हुई इस सुपरस्टार की एंट्री, 2019 धमाका
इन दिनों कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक है धूम 4.. जी हां! धूम फेंचाइजी की चौथी फिल्म को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। अब इस फिल्म के लीड एक्टर को लेकर कयास का दौर भी शुरू हो गया है। पहले रेस सलमान खान, शाहरुख खान और रणबीर कपूर के बीच में थी। वहीं अब खबर है इस रेस से सलमान और शाहरुख आउट हो गए हैं। जी हां! यानी ये लगभग तय माना जा रहा है कि फिल्म में रणबीर कपूर लीड में नजर आ सकते हैं। हालांकि इसे लेकर ऑफिशियल एनाउंसमेंट अभी बाकी है।
[B'day Spcl: 17 की उम्र में बनीं सुपरस्टार, 22 साल बड़े एक्टर से प्यार, इनके आगे Fail हैं सारी एक]
बताया जा रहा है कि सलमान खान नहीं चाहते थे कि अभिषेक बच्चन के साथ उनका कोई सीन रखा जाए। जिसके चलते मेकर्स को मुश्किलें हो रही थीं। वहीं इसके बाद सलमान फिल्म से आउट हो गए। शाहरुख से भी मेकर्स की बात नहीं बन सकी और फाइनली इस फिल्म के लिए हॉट च्वाइस रणबीर कपूर हो गए हैं।

बता दें कि धूम यशराज बैनर की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। अब तक इस फ्रेंचाइजी की रिलीज हुई तीनों फिल्म जबरदस्त सफल रही हैं और आने वाली फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म 2019 के आखिर तक रिलीज हो जाएगी। बहरहाल आगे जानें धूम 4 से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications