करण ने की सलमान से दोस्ती

शाहरूख के बेस्टफ्रेंड कहलाए जाने वाले करण जौहर ने भी अब अ पनी नई फिल्म में सलमान खान को साइन कर लिया है इनके अपोसिट होंगी कटरीना कैफ। यह पहला ऐसा मौका होगा जब सलमान और कटरीना बड़े पर्दे पर एक लव स्टोरी में दिखाई देंगे।
करण ने शाहरुख के दुश्मन से हाथ तो मिला लिया है।
लेकिन अब सवाल ये उठता है कि आखिर क्या वजह थी जिसके कारण करण ने किंग खान से इस तरह का धोखा किया। खैर वजह कोई भी हो लेकिन शाहरुख से की गयी दुश्मनी सलमान के लिए तो फायदे का ही सौदा बन चुकी है। आज हर प्रोड्यूसर डॉयरेक्टर शाहरुख को छोड़ सलमान के साथ फिल्में करना चाहते हैं। लगातार सलमान को बड़े बैनर से ऑफर्स भी मिलने लगे हैं अब इस बात से यह तो साफ है कि सलमान ने शाहरूख के सर का ताज छीन कर खुद को बॉलीवुड का सरताज बना लिया है।


Click it and Unblock the Notifications