..................... Salman, Shahrukh fight at Katrina's birthday | कैट के बर्थ-डे पर झगड़े शाहरुख-सल्लू - Hindi Filmibeat

कैट के बर्थ-डे पर झगड़े शाहरुख-सल्लू

By Staff

Shahrukh and Salman
कैटरिना कैफ के जन्मदिन पर सलमान खान और शाहरुख खान में जमकर झगडा हुआ. बालीवुड भी इनके पक्ष और विपक्ष में दो भागों में बंट रहा है. सबको यह जानने की उत्सुकता है कि पार्टी में उस रात आखिरकार ऐसा क्या हो गया था कि सलमान और शाहरुख एक दूसरे के खून के प्यासे हो गये थे.

असल में झगडे की शुरुआत बिल्कुल मामूली बात से हुई और देखते ही देखते यह बडे झगडे में बदल गई. हुआ यूं कि शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान तीनो पार्टी में एक साथ बैठकर बात कर रहे थे. शाहरुख खान ने तभी सलाह दी कि यदि तीनो खान मिलकर एक साथ एक ही फिल्म में काम करें तो यह बहुत अद्भुत बात होगी, लेकिन सलमान ने इस पर अपनी अस्वीकृति देते हुए कहा कि तीनो खान का एक साथ काम करना आसान नहीं है. इसके लिये बेहतरीन स्क्रिप्ट और निर्देशक की समस्या सामने आयेगी.

सलमान ने फिर एक नया विचार प्रकट किया कि क्यों न तीनो खान स्टेज शो करें और उससे जो भी पैसा आये उसे प्रधानमंत्री कोष में जमा करा दिया जाये. शाहरुख ने इस पर सलमान की मजाक उडाते हुए कहा कि वह आजकल बेवकूफों जैसी बातें कर रहा है. इस पर सलमान ने कहा कि वे तीनो अब 40 के पार हो चुके हैं और कुछ ऐसा करें कि जिससे सारा देश हैरान रह जाये. वे तीनो मिलकर मर्दों वाली बात करें.

शाहरुख खान तब इस बात पर सलमान खान से चिढ गये और सलमान को चिढाने के लिये ऐश्वर्या राय पर एक चुटकुला सुना दिया. बस फिर क्या था सलमान खान की खोपडी बिल्कुल ही सटक गई और वे एक बच्चे की तरह शाहरुख खान से झगडा करने लगे. शाहरुख खान जो कि स्वयं सलमान से लडने का बहाना ढूंढ रहे थे, वे भी तैश में आ गये और इसके बाद दोनो में महाभारत मच गया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X