DHAMAKA: एक फिल्म.. तीन ब्लॉकबस्टर स्टार.. सलमान खान, कबीर खान और....
[गपशप] एक ही फिल्म से यदि सलमान खान, कबीर खान और दीपिका पादुकोण जुड़े हों.. तो उस फिल्म का इंतजार होना तो बनता है। काफी समय से यह अफवाह तेज है कि कबीर खान अपनी अगली फिल्म में सलमान खान को ही कास्ट करने वाले हैं। खैर, फिलहाल तो यह अफवाह सच होती दिख रही है।
जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो कबीर खान और सलमान एक बार फिर साथ आने वाले हैं। बता दें, इससे पहले इस जोड़ी ने एक था टाईगर और बजरंगी भाईजान जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।
OUCH.. सेम टू सेम.. सलमान खान की 'दबंग 2'.. COPY कर ली पूरी फिल्म!
खबरों के अनुसार, कबीर खान ने फिल्म का पहला ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है और सलमान खान भी लगातार फिल्म के साथ जुड़े हुए हैं। सलमान खान फिलहाल सुल्तान की शूटिंग में व्यस्त हैं। जैसे ही सलमान सुल्तान खत्म करेंगे.. कबीर खान इस फिल्म पर काम शुरू कर देंगे।
खास बात यह भी है कि इस फिल्म में पहली बार सलमान खान के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी बन सकती है। सलमान से जुड़े एक सूत्र ने बॉलीवुडलाइफ को कंफर्म किया है कि सुल्तान के बाद सलमान खान ने अगली फिल्म साइन कर ली है और इस फिल्म में वे दीपिका के साथ रोमांस और एक्शन करते दिखेंगे।
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications


