बजरंगी भाईजान में दिखेगा सलमान खान का अलग 'सेल्फी' अवतार

[गपशप] सलमान खान फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के लिए फिर से कश्मीर पहुंच चुके हैं। खबरों की मानें तो सलमान ने एक गाने की शूटिंग खत्म भी कर ली है। जी हां, इस गाने की टाइटल है सेल्फी। खबरों की मानें तो यह काफी धमाकेदार गाना है।

salman khan

कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म बजरंगी भाईजाव में सलमान कुछ अलग नजर आने वाले हैं। क्या आपको याद है, आपने सलमान को अंतिम बार धमाकेदार डांस करते हुए कब देखा था? नहीं न.. तो फिर तैयार हो जाइए, क्योंकि इस फिल्म में आपको कुछ ऐसा ही दिखने वाला है।

'सेल्फी' गाने की कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा ने की है। लिहाजा आप समझ ही सकते हैं कि यहां कितनी डांसिंग होने वाली है। यह गाना फिल्म का इंट्रोडक्शन सांग होने वाला है।

PIC: एक नहीं, दो नहीं, यहां हैं चार- चार सलमान खान.. जानिए क्या!

रेमो डिसूजा बताते हैं, यह एक धमाकेदार गाना होने वाला है। हमने पांच दिनों में इसे शूट किया। फिल्म में सलमान बजरंगी यानि की बिल्कुल देशी अवतार में नजर आने वाले हैं। वहीं, गाने में सेल्फी शब्द को लिया गया जो कि आजकल काफी पॉपुलर है।

रेमो ने बताया कि इस गाने से सलमान फैंस को एक सरप्राइज मिलने वाला है, यहां वे पूरे गाने में सलमान को डांस करते देंखेगे, सिर्फ चलते या सिंपल स्टेप करते नहीं।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X