सलमान ने कहा मैं गुटबाजी नहीं करता

सलमान खान ने साथ ही में ये भी कहा कि उनके और शाहरुख खान के बीच किसी तरह का कोई झगडा़ भी नहीं है। उनका कहना था कि वो खुद इस इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और वो केवल अपना काम करते हैं ना कि किसी तरह की गुटबाजी। कौन यहां क्या करता है वो इसपर ध्यान भी नहीं देते। सलमान ने कहा कि अगर कोई उनसे मिलने जाता है तो वो उससे अच्छी तरह मिलते हैं, बात करते हैं लेकिन इसपर ध्यान नहीं देते कि कौन किसका दोस्त है और कौन किसका दुश्मन।
ज्ञात हो कि शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती को लेकर पिछले साल काफी सुर्खिया बनी हैं। कभी कोई कहता कि शाहरुख के दोस्त करन जौहर आजकल सलमान खान की तारीफें कर रहे हैं कभी खबर आती कि प्रियंका चोपड़ा ने शाहरुख का हाथ छोड़ सलमान का दामन पकड़ लिया है और फिर खबर आई कि शाहरुख से दोस्ती टूटने के बाद अर्जुन सलमान के करीब आ रहे हैं। लेकिन सलमान ने कहा कि अर्जुन उनके करीबी नहीं हैं और उन्हें तो ये भी नहीं पता कि शाहरुख और अर्जुन के बीच कुछ हुआ है। अब ऐसे में अर्जुन जरुर सोच रहे होंगे कि आखिर वो जाएं तो किधर जाएं। शाहरुख से दोस्ती टूट गयी और सलमान ने भी साथ निभाने से इंकार कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications