..................... Salman Khan says no to Ashutosh Gowariker | सलमान को अवार्ड नहीं पैसा चाहिए - Hindi Filmibeat

सलमान को अवार्ड नहीं पैसा चाहिए

Salman Khan
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जो ना करें वो कम ही है। सलमान खान के फिल्मी सितारें काफी अच्छे चल रहे हैं तभी तो बॉलीवुड का हर निर्माता निर्देशक उनके साथ काम करना चाहता है लेकिन सलमान ठहरे मूडी। हर किसी के साथ काम करने को उनका दिल इजाजत नहीं देता है। इसलिए तो जब लोग उनके पास कहानी लेकर पहुंचते हैं तो जरूरी नहीं कि सल्लू मियां हां कर दें।

इसका ताजा उदाहरण तब दिखा जब बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता निर्देशक आशुतोष गोवारिकर सलमान के पास अपनी कहानी लेकर पहुंचे थे जिसे सुनकर सलमान खान ने बहुत तारीफ की और तालियां बजायी लेकिन उन्होंने आशुतोष गोवारिकर को मना कर दिया और कहा कि वो अच्छी नहीं कमाऊ फिल्मे करना चाहते हैं। सलमान ने कहा कि वो अवार्ड नहीं पैसा कमाना चाहते हैं।

गौरतलब है कि आशुतोष गोवारिकर ने लगान, स्वदेश, जोधा अकबर और खेलें हम जी जान से जैसी फिल्में बनायी है। जिसमें 'लगान' ने तो सफलता के सारे रिकार्ड तोड़े। और यह फिल्म ऑस्कर की दहलीज तक पहुंची लेकिन उसके बाद आयी फिल्म 'स्वदेश' एक बेहतरीन कहानी थी। फिल्म के अभिनेता भी किंग खान थे लेकिन फिल्म ने व्यवसायिक रूप से बिल्कुल बिजनेस नहीं किया। फिल्म समीक्षा में फिल्म बेहतरीन साबित हुई, शाहरूख ने कई ईनाम जीते लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।

उसके बाद आयी फिल्म 'जोधा-अकबर'। जिसमें रितिक और ऐश्वर्या की जो़ड़िया थी। बेहतरीन संगीत, दिलकश कहानी और दिल को छू लेने वाले अभिनय के बावजूद यह फिल्म विवादों में फंस गयी जिसके चलते फिल्म के बिजनेस पर असर पड़ा। फिल्म ने कई रिकार्ड जीते लेकिन उतना पैसा नहीं कमा पायी जितने की वो हकदार थी। इस फिल्म के बाद आशुतोष गोवारिकर ने दीपिका-अभिषेक की फ्रेश जोड़ी के साथ 'खेलें हम जी जान से' बनायी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह धराशाही हो गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X