..................... Salman Khan says, he never beaten Aishwarya Rai - Hindi Filmibeat

VIRAL: सलमान खान ने दी सफाई- 'मैंने ऐश्वर्या राय पर कभी हाथ नहीं उठाया....'

सलमान खान की एक पुरानी इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां उन्होंने कहा है कि मैंने कभी ऐश्वर्या राय पर हाथ नहीं उठाया है।

By Neeti

सलमान खान और ऐश्वर्या राय आज भले ही एक दूसरे को आमने सामने पहचानते भी ना हों.. लेकिन फैंस उनका पीछा नहीं छोड़ने वाले। सोशल मीडिया पर आजकल सलमान खान का सालों पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जहां सलमान सफाई देते दिख रहे हैं कि उन्होंने कभी ऐश्वर्या राय पर हाथ नहीं उठाया है।

''सलमान खान पृथ्वी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं....''

बात 2002 की है जब सलमान ने यह इंटरव्यू दिया था। सलमान ने बताया था कि उन्होंने ऐश्वर्या के साथ कभी मारपीट नहीं की। उस समय चर्चा थी कि सलमान ने ऐश्वर्या के फ्लैट पर जाकर काफी हंगामा किया था। वे नशे में थे और ऐश से बाहर आने की जिद कर रहे थे। ऐश्वर्या बाहर निकली तो उन्होंने हाथ उठा दिया था।

Salman Khan

इस इंटरव्यू में सलमान ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी थी कि उन्होंने ऐश्वर्या के साथ मारपीट नहीं की थी। सलमान ने इस इंटरव्यू में कहा कि वे किसी को नहीं मार सकते हैं। जब गुस्सा होते हैं तो खुद का सिर दीवार पर मार सकते हैं, लेकिन किसी को पीट नहीं सकते।

साथ ही सलमान ने माना- मैंने सुभाष घई को मारा था। उन्होंने मुझे गुस्सा दिलाया था। उन्होंने मेरी गर्दन पकड़ ली थी। मैंने थप्पड़ जमा दिया, लेकिन अगले दिन माफी मांग ली। बाद में सलमान ने घई के साथ युवराज फिल्म भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X