..................... Salman Khan says he is is happy being single because of Aishwarya, Katrina? - Hindi Filmibeat

Exclusive: शादी में दिलचस्पी नहीं इसलिए ही आज तक सिंगल है सलमान खान

आज सुबह से चर्चा चल रही है सलमान खान की , जिन्होंने एक बयान देकर सबको चौंका दिया है कि उन्हें शादी नाम की किसी भी चीज में कोई दिलचस्पी नहीं है।वह सिंगल हैं और सिंगल ही रहना पसंद करेंगें। उन्हें शादी में कोई भरोसा नहीं है इसलिए ही उन्होंने अब तक शादी नहीं की। जो भी मेरे जीवन में आना चाहता है आ सकता है, लेकिन मुझे किसी चीज की आशा नहीं है ।

जिसे लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ट्विटर पर काफी बयानबाजी हो रही है। सलमान के लिए लोगों ने एक से बढ़कर एक ट्विट किया है। कुछ लोगों ने तो सलमान खान के लिए लिखा है कि अब समझ में आया की 45 का आंकड़ा पार करने वाले सलमान खान आज तक कुआंरे क्यों हैं?

जिस उम्र में उन्हें दो बच्चों का पिता होना चाहिए उस उम्र में वह आज तक कुआंरी हसीनाओं के लिए आइडिल क्यों हुए हैं? लोगों का कहना है कि सलमान खान शायद शादी नामक शब्द में भरोसा नहीं रखते हैं, इसके पीछे कारण चाहे जो भी हो, लेकिन रोमांस में काफी यकीन रखते हैं।

हो सकता है कि उनकी प्रेमिकाओं ने इसलिए ही उनका साथ छोड़ दिया हो क्योंकि वह शादी करना ही नहीं चाहते हैं क्योंकि जिन हसीनाओं के साथ सलमान के सबसे ज्यादा रोमांस के चर्चे रहे उन्होंने सलमान खान के साथ ब्रेकअप होने के बाद जल्द ही घर बसा लिया या ऐसे इंसान को खोज लिया जो कि शादी में यकीन रखता है।

सलमान की पहली गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी रहीं जिन्होंने सलमान खान को छोड़ने के बाद तुरंत ही भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान अजहरूद्दीन की दूसरी बीवी बनने का फैसला किया।

उसके बाद पूर्व विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय को लेकर सलमान खान बहुत चर्चित रहे लेकिन ऐश ने भी सलमान को छोड़ने के कुछ ही अरसे बाद अभिषेक बच्चन से शादी कर ली तो वहीं कैटरीना कैफ ने भी सलमान को लंबे रिलेशनशिप के बाद छोड़ दिया और इन दिनों वह रणबीर कपूर के साथ डेटिंग कर रही हैं जो कि शादी और परिवार में यकीन रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X