''जब भी सलमान खान शादी करेंगे.. मैं भी उसी साल शादी करूंगा....''
सलमान खान की शादी भी किसी राष्ट्रीय मुद्दे से कम नहीं। लूलिया वंतूर- सलमान खान की शादी हो ना हो.. लेकिन सोशल मीडिया पर तो कई बार हो चुकी है। खैर, हाल में दबंग खान ने एक बार फिर शादी को लेकर मजाकिया बयान दिया है।
सलमान खान अपनी आगामी फिल्म सुल्तान के प्रमोशन के लिए टीवी शो 'सा रे गा मा पा' के सेट पर गए। जहां एक कंटेस्टेंट ने उनसे सही जीवनसाथी पाने के लिए सलाह मांगी।
[एक ही फिल्म से जुड़ेंगे दो KHAN.. सलमान खान और....]
फिर क्या था.. सलमान खान हंस पड़े। सलमान खान ने कहा आपने शायद गलत इंसान से यह बात पूछ ली है। फिर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- मैं तो हमेशा से शादी करने के लिए मर रहा हूं.. लेकिन सामने वाले के राजी होने का इंतजार करना पड़ता है।
वहीं, वहां मौजूद मीका सिंह ने कहा- मैं सलमान खान का बहुत बड़ा फैन हूं.. और उन्हीं की बातों को फॉलो करूंगा.. जब भी सलमान खान शादी करेंगे.. मैं भी उसी साल शादी करूंगा।
बहरहाल, यहां जानें शादी को लेकर सलमान खान के ख्याल-


Click it and Unblock the Notifications
