सलमान की ट्यूबलाइट फ्यूज़ होते होते बची... ईद 2017 का SUPERCLASH
सलमान खान की ट्यूबलाइट फ्यूज़ होते होते बची है। हुआ यूं कि बाहुबली सीक्वल की रिलीज़ डेट अनाउंस हुई है और एक बार तो सबको लगा कि बस अब सलमान की कबीर खान स्टारर फिल्म गई पानी में।
दरअसल, 2015 में भी बाहुबली की आंधी में सलमान खान की बजरंगी भाईजान को काफी मुश्किल हुई थी। हालांकि 2015 में दो ही फिल्में सुनामी बनकर छाईं थीं बजरंगी भाईजान और बाहुबली।

दोनों फिल्मों की रिलीज़ में मात्र 15 दिन का अंतर था और यही कारण था कि बजरंगी भाईजान को बाहुबली के आगे टिकने में काफी समय लगा था। इस बार बाहुबली सीक्वल अप्रैल में रिलीज़ हो रही है और ईद 2017 को आ रही है सलमान खान की ट्यूबलाइट।
[सलमान को बनाया था सुपरहिट... अब बनाएंगे #WantedAgain]
लेकिन इन दो फिल्मों के बीच लगभग 2 महीनों का अंतर है। ईद 2017 की तारीख 25 - 26 जून मानी जा रही है। वहीं बाहुबली 2, 28 अप्रैल 2017 को रिलीज़ हो जाएगी।
इसका मतलब है कि फिल्म को किसी त्योहार से कोई मतलब नहीं होगा। हालांकि सारे त्योहार फिलहाल बुक भी हो चुके हैं, जानिए 2017 की फेस्टिवल डेट -


Click it and Unblock the Notifications