इस डायरेक्टर ने दी थी सलमान को उनके करियर की बेस्ट फिल्म, अब हो रही साथ में वापसी
सलमान खान और सतीश कौशिक सालों बाद एक बार फिर साथ आ रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अभिनय के लिहाज़ से सतीश कौशिक ने सलमान खान को उनके करियर की बेस्ट फिल्म दी है - तेरे नाम। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच ऐसी बहस हुई कि वो कोल्ड वार आज तक जारी है। लेकिन अब पुरानी बातें भूलकर सलमान और सतीश कौशिक एक बार फिर साथ आ रहे हैं।
सतीश कौशिक एक हरियाणवी फिल्म बना रहे हैं - म्हारी छोरियां छोरो से कम हैं? केवल इस फिल्म की पंचलाइन ही नहीं कहानी भी दंगल से प्रेरित है। फिल्म एक हरियाणवी पिता की कहानी है जो बेटा चाहता है पर उसे बेटी होती है। बाद में ये बेटी एक आईपीएस अफसर बनकर अपने परिवार का नाम ऊंचा करती है।

खबर है कि इस फिल्म को प्रोड्यूस करेगी सलमान खान की होम प्रोडक्शन कंपनी - सलमान खान फिल्म्स। अब सलमान को आमिर खान की दंगल कितना पसंद थी ये तो सब जानते ही हैं। अब दंगल ना सही तो दंगल का डायलॉग ही सही। जहां तक बात है सलमान खान और सतीश कौशिक के साथ आने की तो ये अच्छी खबर है।
काफी समय से सतीश कौशिक रह रहकर तेरे नाम 2 पर हो रहे सवालों का जवाब दे ही देते हैं। अब देखना है कि क्या उनकी और सतीश की जोड़ी, वापस से बॉक्स ऑफिस और सलमान के करियर के लिए कुछ अच्छा कर पाती है या नहीं। वैसे सतीश ही नहीं, बॉलीवुड में ऐसे कई लोग हैं जिन पर सलमान खासा नाराज़ हैं -


Click it and Unblock the Notifications