ALERT: ना शाहरूख.. ना रणवीर.. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में होंगे सलमान खान!
[गपशप] 'बाजीराव मस्तानी' की बेजोड़ सफलता के बाद संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म का सबको बेसब्री से इंतजार है। पिछले काफी समय से अफवाहों का बाजार गर्म था कि भंसाली शाहरूख खान को लेकर फिल्म बना रहे हैं.. तो कभी उनका नाम रणवीर सिंह के साथ जुड़ रहा था।
बहरहाल, ताजा अफवाहों की मानें तो इस फिल्म में ना शाहरूख होंगे, ना रणवीर.. बल्कि संजय लीला भंसाली एक बार फिर सलमान खान के साथ फिल्म बनाने वाले हैं।
''सलमान खान और ऐश्वर्या राय मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं....'
अफवाह में है कि संजय लीला भंसाली ने कई बार सलमान खान से मुलाकात की है और फिल्म की स्क्रिप्ट भी सुना दी है। यह फिल्म एक रोमांस- ड्रामा होगा। बहरहाल, अब इस खबर में कितनी सच्चाई है, यह तो समय आने पर ही पता चलेगा।
बहरहाल, संजय लीला भंसाली ने भले ही कास्ट फाइनल ना की हो, लेकिन रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म 15 दिसंबर 2017 को रिलीज होगी। इसे संजय लीला भंसाली की सबसे बड़ी फिल्मों में माना जा रहा है।
यहां देंखें बॉलीवुड स्टार्स के साथ संजय लीला भंसाली की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications