सलमान खान ने EID 2020 का धमाका तय, 400 करोड़ी क्लब में एंट्री BOOKED, फिल्म का नाम भी शानदार
बॉलीवुड में ईद मतलब सलमान खान। कोई और इस बारे में सोचता ही नहीं। और अब सलमान खान ने अपनी ईद 2020 की बुकिंग भी कर ली है। ईद 2020 में सलमान खान संजय लीला भंसाली के साथ लौटेंगे और फिल्म का नाम है इंशाल्लाह। गौरतलब है कि सलमान खान और भंसाली ने आखिरी बार, रणबीर कपूर और सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म सांवरिया में एक बड़ा कैमियो किया था।
और इसके पहले और बाद में भी सलमान खान और भंसाली के बीच अनबन का सिलसिला बना रहा है। हालांकि काफी समय से दोनों के साथ काम करने की खबरें आ रही थीं लेकिन इन खबरों पर किसी की मुहर नहीं लग रही है। 2017 और 2018 की फ्लॉप ईद देने के बाद, अब सलमान खान अपनी आगे की ईद सुरक्षित करना चाह रहे हैं।

इंशाल्लाह की डीटेल्स फिलहाल किसी को नहीं पता है। लेकिन सलमान खान ने टाईगर ज़िंदा है को प्रमोट करने के दौरान ये माना था कि संजय लीला भंसाली की एक स्क्रिप्ट उनके पास पड़ी है। लेकिन लोगों के उत्साह पर पानी पड़ गया जब रेस 3 के प्रमोशन के दौरान सलमान ने कहा कि मैं भारत, रेमो की एक डांस फिल्म और शेर खान कर रहा हूं। इसके अलावा दबंग 3 भी करनी है।
[अक्षय कुमार का 2019 धमाका - एक साथ पार्ट 2, पार्ट 3 और पार्ट 4]
लेकिन लगता है कि रेस 3 के फ्लॉप होते ही सलमान खान की गाड़ी पर पटरी पर आ चुकी है और वो अब एक अदद ईद ब्लॉकबस्टर के लिए सारी तैयारियां कर रहे हैं। जहां, ईद 2019 की बुकिंग उन्होंने अली अब्बास ज़फर के साथ कर 300 करोड़ सुरक्षित कर लिए हैं। वहीं ईद 2020 के लिए संजय लीला भंसाली लॉक कर दिए गए हैं।
भंसाली की आखिरी फिल्म पद्मावत है जिसने काफी खर्चे के बाद 300 करोड़ की कमाई की है। माना जा रहा है कि फिल्म 400 करोड़ तक तो कमा ही लेती। इसलिए अपनी अगली फिल्म में वो ये कसर पूरी करने की कोशिश ज़रूर करेंगे। कुल मिलाकर सलमान खान ने माहौल बना लिया है। अब बस ईद का इंतज़ार है।
वैसे देखिए सलमान खान का अब तक का ईद स्कोर कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications
