..................... Salman Khan - Sanjay Leela Bhansali film titled Dil De Diya Inshallah or Pyaar Ho Gaya Inshallah - Hindi Filmibeat

सलमान खान और संजय लीला भंसाली की फिल्म का नाम पता है क्या है? Hint - इंशाल्लाह

खबर थी कि सलमान खान और संजय लीला भंसाली की फिल्म का नाम है हम दिल दे चुके सनम 2। हालांकि हमने तब भी आपको समझाया था कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। अब सलमान खान और संजय लीला भंसाली की फिल्म के लिए कुछ नाम सामने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि भंसाली ने इंशाल्लाह टाईटल तो पहले ही रजिस्टर करवा लिया था।

लेकिन सबने भंसाली को सलाह दी कि केवल इंशाल्लाह नाम अच्छा नहीं लगेगा। अब संजय लीला भंसाली ने फिल्म के लिए दो और नाम रजिस्टर करवा लिए हैं - दिल दे दिया इंशाल्लाह और प्यार हो गया इंशाल्लाह। इन तीनों नाम में से आपको कौन सा सबसे सही लग रहा है, हमें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताइएगा।

गौरतलब है कि सलमान खान और संजय लीला भंसाली की दोस्ती में दरार तब पड़ी जब ऐश्वर्या राय और सलमान खान के ब्रेकअप के बाद, संजय लीला भंसाली ने अपना साइड चुना और वो साइड था ऐश्वर्य राय। इसके बाद, भंसाली की फिल्म गुज़ारिश का खुले आम मज़ाक उड़ात हुए सलमान ने कहा कि कोई कुत्ता भी वो फिल्म देखने नहीं गया।

salman-khan-sanjay-leela-bhansali-film-titled-dil-de-diya-inshallah-or-pyaar-ho-gaya-inshallah

बहरहाल, अब सलमान और भंसाली के बीच सब कुछ नॉर्मल लग रहा है और दोनों पुरानी बातें छोड़कर इंशाल्लाह आगे बढ़ चुके हैं। अब देखते हैं कि ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म, कब और किस नाम के साथ रिलीज़ होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X