सलमान की ईद 2020 का पहला धमाका, अभी से कर लीजिए 400 करोड़ क्लब की BOOKING

हाल ही में खबर आई कि सलमान खान, संजय लीला भंसाली के साथ ईद 2020 के लिए इंशाल्लाह नाम की फिल्म करने जा रहे हैं। अब इस खबर पर गपशप गली ने मुहर लगा दी है क्योंकि उड़ती अफवाहों की मानें तो संजय लीला भंसाली ने अपनी तकनीकी टीम को फरवरी 2019 से अपनी तारीखें खाली रखने के लिए कहा है।

सलमान खान भारत की शूटिंग इस साल के अंत तक खत्म कर देंगे और इसके बाद वो संजय लीला भंसाली की फिल्म अगले साल से शुरू करने जा रहे हैं। हालांकि फिल्म क्या है, किस बारे में है ये फिलहाल किसी को नहीं पता है। पता है तो केवल इतना कि इस बार भंसाली की तैयारी पूरे 400 करोड़ क्लब पर कूच करने की है।

salman-khan-sanjay-leela-bhansali-film-inshallah-go-on-floor-in-february-2019

इंशाल्लाह की डीटेल्स फिलहाल किसी को नहीं पता है। लेकिन सलमान खान ने टाईगर ज़िंदा है को प्रमोट करने के दौरान ये माना था कि संजय लीला भंसाली की एक स्क्रिप्ट उनके पास पड़ी है।
[ब्लॉकबस्टर ईद से पहले सलमान खान ने तोड़ा बॉलीवुड का सबसे बड़ा RECORD]

लेकिन लोगों के उत्साह पर पानी पड़ गया जब रेस 3 के प्रमोशन के दौरान सलमान ने कहा कि मैं भारत, रेमो की एक डांस फिल्म और शेर खान कर रहा हूं। इसके अलावा दबंग 3 भी करनी है।

लेकिन लगता है कि रेस 3 के फ्लॉप होते ही सलमान खान की गाड़ी पर पटरी पर आ चुकी है और वो अब एक अदद ईद ब्लॉकबस्टर के लिए सारी तैयारियां कर रहे हैं। जहां, ईद 2019 की बुकिंग उन्होंने अली अब्बास ज़फर के साथ कर 300 करोड़ सुरक्षित कर लिए हैं। वहीं ईद 2020 के लिए संजय लीला भंसाली लॉक कर दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X