#RaatKiBaat: सलमान खान और संजय दत्त के बीच हुआ जमकर तमाशा
कहते हैं ना कि मायानगरी कभी सोती नहीं और यही आदत हमारे स्टार्स की है। रात भर सोते नहीं और रात रात भर में इतने तमाशे हो जाते हैं कि सुबह सब कुछ बदल जाता है।
ऐसा ही कुछ हुआ सलमान खान और संजय दत्त के बीच। लेकिन ये बात आज की नहीं है, कुछ दिन पहले की है। संजय दत्त ने ये बताया कि आईफा मैड्रिड में वो सलमान से मिले लेकिन ये नहीं बताया कि हुआ क्या!

अगर सूत्रों की मानें तो संजय दत्त आईफा 2016 बीच में ही छोड़कर फैमिली के साथ यूरोप घूमने निकल पड़े थे। लेकिन इसका कारण सबने ये बताया कि संजय दत्त को वो सम्मान नहीं मिल रहा था जो एक सुपरस्टार होने के नाते उन्हें मिलना चाहिए था।
[#SorrySalman: शाहरूख खान के बारे में ऐसा कहना आपको शोभा नहीं देता!]
हालांकि वजह कुछ और ही थी। दरअसल, एक रात सलमान खान संजय दत्त के कमरे में पहुंचे और हाल चाल लेने के बाद उन्हें अपने करियर को ट्रैक पर लाने का ज्ञान देने लगे। अब एक तो संजय दत्त सलमान से काफी सीनियर हैं, और आज नहीं पर वो अपने ज़माने के तो सुपरस्टार हैं ही।
[मैं IN...सलमान OUT - "ऐसा क्या है उसमें में जो मुझमें नहीं है"]
बस सलमान की करियर एडवाइज़ संजय दत्त को पसंद नहीं आई और उन्होंने सलमान को हिंट दिया लेकिन सलमान बोलते रहे, बोलते रहे और फिर संजय दत्त ने उन्हें तुरंत कमरे से निकल जाने को कहा। संजय दत्त जब से वापस आए हैं, उनके और सलमान के बीच काफी कुछ हो चुका है जो हम आपको याद दिला देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications