सलमान की बात से उड़ जाएगी नींद.. भाई, दोस्त, रिश्तेदार.. सब हो जाएं ALERT
[गपशप] सलमान खान ने बयान दिया है कि अब वे फिल्में काफी सोच समझ कर साइन किया करेंगे। सलमान ने कहा कि 27 सालों के बाद करियर में मैं उस मुकाम पर खड़ा हूं, जब मैं सिर्फ दूसरों को खुश करने के लिए फिल्में नहीं करूंगा।
सलमान खान ने गंभीरता के साथ कहा कि 'अब मैं फिल्म सिर्फ इसलिए नहीं करना चाहता, क्योंकि मुझे करनी है। पहले जब मेरे पास डेट्स होते थे, तो मैं सोचता था एक फिल्म कर लिया जाए.. यहां तक कि कई बार मैं सोचता था कि यदि मैं न कहूंगा तो मेरी दोस्ती में बिगड़ जाएगी और मैं हां कर देता था। लेकिन अब समय बदल चुका है।'
'प्रेम रतन धन पायो' के साथ सलमान ने तोड़ा एक 'पर्सनल' RECORD
सलमान ने कहा कि, मैं चाहता हूं जब लोग सिनेमाघर से बाहर निकलें तो किरदार याद रखें। यदि लोग फिल्म देखकर बाहर निकलते हैं और उन्हें प्रेम या पवन याद रहता है तो यह मेरी सफलता है।
सलमान ने कहा कि सालों बाद उन्हें 'प्रेम' के रोमांटिक अवतार में उतरने में अच्छा लगा। वे इस तरह की और फिल्में करेंगे। फिलहाल उन्होंने दबंग सीक्वल की बात फाइनल की है।
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications
