सलमान ने दिया प्रीती का साथ, शाहरुख क्यों हो गये किनारे

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने काफी पहले अपने करीबी दोस्त करन जौहर के टॉक शो कॉफी विद करन के दौरान इस बात को माना था कि वो दोस्त तो बना लेते हैं लेकिन वो अक्सर अपनी दोस्ती को बनाए रख पाने में नाकाम हो जाते हैं। इस बार भी शायद बादशाह खान एक बार फिर अपनी दोस्ती निभा पाने में थोड़ा नाकाम होते नज़र आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान की करीबी दोस्त और बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीती जिंटा की। प्रीती जिंटा ने हाल ही में अपने एक्स ब्वॉयफ्रैंड नेस वाडिया के खिलाफ शारीरिक हिंसा का केस फाइल किया और इस केस के फाइल होते ही प्रीती लॉस एंजेल्स चली गयीं।

प्रीती से संपर्क ना हो पाने के चलते मीडिया ने प्रीती के दोस्तों और उनके रिश्तेदारों को परेशान करना और उनके रिएक्शन्स लेने शुरु कर दिये। प्रीती के करीबी दोस्तों में शाहरुख खान, सलमान खान भी शामिल हैं। दोनों ही खानों ने मीडिया के सामने इस विषय पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। सलमान खान ने दो बार अपनी फिल्म किक के ईवेंट्स के दौरान इस सवाल को पूरी तरह से इग्नोर ही मार दिया। लेकिन अब खबर है कि सलमान खान ने प्रीती जिंटा के वापस लौट आने के बाद उनसे मिलकर उन्हें पूरा भरोसा दिखाया है कि वो प्रीती को अकेला नहीं छोड़ेंगे। सलमान ने प्रीती से कहा है कि जब भी प्रीती को मदद की जरुर होगी सलमान खान जरुर उनका साथ देंगे।

लेकिन वहीं बादशाह शाहरुख खान जो कि मुंबई में ही हैं उन्होंने प्रीती को लेकर किसी भी तरह का कोई स्टेटमेंट तो नहीं दिया और ना ही प्रीती के वापस आने के बाद उनसे कोई कॉंटेक्ट किया है। तो कुल मिलाकर जो तस्वीर सामने आ रही है उससे यही साबित हो रहा है कि प्रीती और सलमान की दोस्ती तो और करीबी हो रही है जबकि शाहरुख खान और प्रीती के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं। जाहिर है कि मुसीबत के समय ही दोस्त की असली पहचान होती है। तो अगर अब प्रीती से पूछा जाए तो अपने करीबी दोस्तों में वो सलमान खान का नाम ही लेंगीं।

तो देखते हैं बादशाह अपनी इस दोस्ती को बचा पाने में कामयाब होते हैं या फिर उनकी एक और दोस्त सलमान खान की टीम में शामिल हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X