सलमान ने कहा कैट से 'तू ही तो मेरी दोस्त है'

सलमान से जब पूछा गया कि उन्हें कैटरीना की कौन सी फिल्म सबसे पसंद है तो उन्होने बात को बदलते हुए कहा कि 'हर फिल्म में वो बेहतरीन किरदार निभाती हैं।' सलमान के इस जवाब को सुनकर कैट ने मुस्कुराते हुए व्यंग्य किया और कहा "सलमान ने मेरी कोई फिल्म देखी ही नहीं है। उन्हें पसंद नहीं है मेरी फिल्में।" कैट के इस जवाब पर सलमान काफी नराज नजर आए और उन्होने इस सवाल को ही बदल दिया।
उसके बाद कैट से यही सवाल पूछने पर कैट ने तपाक से उत्तर दिया और कहा कि उन्हें सलमान की तेरे नाम फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है। उसमें सलमान की एक्टिंग बेहतरीन थी। इसके बाद जब मीडिया द्वारा कैटरीना से पूछा गया कि इतने समय बाद दोनों एक साथ काम कर रहे हैं तो काम करने के दौरान दोनों कैसा महसूस हुआ तो इससे पहले कि कैट कुछ जवाब देतीं सलमान ने कैट से कहा "इनसे कहो कि हम हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं।" कैट ने भी सलमान की इसी बात को दोहराते हुए कहा कि 'हम अच्छे दोस्त हैं।'
सलमान और कैटरीना ने अपनी इस प्यार भरी तकरार के साथ अपनी फिल्म एक था टाईगर का प्रमोशन भी किया और साथ ही सलमान ने बहुत ही सीरियस अंदाज में कहा कि फिल्म को थियेटर में देखें। ब्लैक में टिकट ना खरीदे, और पाइरेटेड सीडी डीवीड में ना देखें। सलमान खान की फिल्म 'एक था टाईगर' इसी माह की 15 तारीख को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications