..................... Salman Khan's Tubelight trailer again gives Bajrangi Bhaijaan vibes - Hindi Filmibeat

ट्यूबलाइट ट्रेलर की ये MISTAKE आपने भी पकड़ ही ली होगी!

सलमान खान का ट्यूबलाइट ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है औऱ वही हुआ जिसका डर था। दरअसल, सबको ट्यूबलाइट और बजरंगी भाईजान में काफी समानता दिख रही थी और ऐसा ही हुआ। ना सलमान - ना कबीर खान इस भ्रम को दूर कर पाए।

सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट ट्रेलर आ चुका है और ट्रेलर देखकर एक बार फिर से बजरंगी भाईजान की याद आ गई। अब ये सलमान खान के लिए अच्छी बात है या नहीं पता नहीं लेकिन फिर भी फिल्म में पूरा वही फील है जो सलमान की 2015 ब्लॉकबस्टर में था।

सलमान खान का भोला अंदाज़, वही मासूमियत और बच्चों के साथ केमिस्ट्री के अलावा भी दोनों ही फिल्मों में काफी कुछ एक जैसा है।

salman-khan-s-tubelight-trailer-again-gives-bajrangi-bhaijaan-vibes

पहली फिल्म में सलमान पाकिस्तान जा रहे थे तो इस फिल्म में चीन जा रहे हैं। पिछली फिल्म में खोई हुई मुन्नी का घर ढूंढ रहे थे इस बार अपने खोए हुए भाई को ढूंढने चीन जा रहे हैँ।
[#ALsoRead: अब किस मुंह से ईद मुबारक कहेंगे सलमान]

वहीं पिछली फिल्म में सलमान पर किसी को भरोसा नहीं होता था, करीना को छोड़कर। इस बार उनके भाई सोहेल को यकीन है कि वो कुछ भी कर सकते हैं। पिछली फिल्म में 10 साल की मुन्नी थीं तो इस फिल्म में 6 साल के मार्टिन।

पिछली फिल्म में सलमान के सफर के साथी बने थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और इस बार के साथी हैं मार्टिन रे टंगू। उनके 6 साल के साथी। वहीं सलमान के कॉस्ट्यूम और स्वेटर इस फील को बढ़ा दे रहे हैं।

अब बस यकीन रखिए कि फिल्म में और कुछ बजरंगी भाईजान जैसा ना हो वरना तो फिर फिल्म से ज़्यादा उम्मीदें रखना गलत होगा।

वैसे फिल्म में कबीर खान ने उनके नन्हें साथी पर काफी बात की है और फिल्म में सलमान औऱ माधुरी का फेमस गुलेल सीन वापस शूट किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X