..................... Salman Khan's tubelight teaser confirms Salman Khan is a strict ram bhakta - Hindi Filmibeat

सलमान खान का ब्लॉकबस्टर TREND: ईद हो दीवाली...बने रहो राम भक्त!

सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में एक ही चीज़ कॉमन है और ये बात हमने जब ध्यान दी तो थोड़ी सी अटपटी लगी। लेकिन बिना किसी लाग लपेट के हम सीधा सीधा ये बात कह डालते हैं।

सलमान खान का ट्यूबलाइट टीज़र रिलीज़ हो चुका है और टीज़र देखते ही एक बात हमारे दिमाग में आई जो वैसे काफी मज़ेदार है। लेकिन ये बात करने से पहले एक और बात स्पष्ट हो जाए। इस चर्चा का मकसद केवल मनोरंजन है और हम किसी की भी धार्मिक आस्था को चोट नहीं पहुंचा रहे हैं।

आप भी सलमान खान के ट्यूबलाइट टीज़र के बारे में ये चर्चा केवल मनोरंजन के पहलू से ही लीजिएगा। अब आते हैं मुद्दे पर। सलमान खान की हर फिल्म का एक ट्रेंड होता है। या फिर उनके करियर का एक ट्रेंड होता है।

salman-khan-s-tubelight-teaser-confirms-salman-khan-is-strict-ram-bhakta

पहले वो लवर बॉय थे - मैंने प्यार किया, साजन, लव जैसी फिल्मोंं में उन्होंने शानदार रोमांस किया। इसके बाद सलमान खान कॉमेडियन बने। अंदाज़ अपना अपना, जुड़वा, हेलो ब्रदर जैसी फिल्मों में ये सिलसिला जारी रहा।

फिर एक दौर आया जब सलमान खान ने इंटेंस बनने की कोशिश की। यानि कि दिल ने जिसे अपना कहा, बंधन, गर्व, तुमको ना भूल पाएंगे जैसी फिल्में। ज़ाहिर सी बात है कि उनकी ये इंटेंस इमेज किसी को पसंद नहीं आई।

लेकिन फिर क्रैक हुआ सलमान का असली फंडा। दबंगई! वांटेड से लेकर दबंग तक और बॉडीगार्ड से लेकर सुलतान तक सलमान की दबंगई कायम है।

लेकिन इन सबके बीच सलमान का एक ब्लॉकबस्टर ट्रेंड है और वो है ईद - दीवाली - क्रिस्मस किसी भी समय...जय सिया राम कर लेने का -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X