#Twist: सब देते रह गए ट्यूबलाइट को 1 स्टार....सलमान ने झंडा गाड़ भी लिया
सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट को लोग धता बताकर मान रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाएगी लेकिन एक बात का ध्यान किसी की तरफ नहीं जा रहा है। और इसे जानकर आप भी मानेंगे कि सलमान खान ने खूंटा गाड़ लिया है।
दरअसल, ट्यूबलाइट के लिए सलमान खान ने आमिर खान बनने की ठानी थी और देखा जाए तो काफी हद तक वो आमिर खान बन भी गए हैं।

सलमान खान की फिल्म रमज़ान में रिलीज़ हुई है और फिर भी दो दिन फिल्म ने 21 करोड़ की कमाई की। यानि कि दूसरे दिन भी खराब वर्ड ऑफ माउथ के बावजूद फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ा।
ऐसे ही आमिर खान की फिल्म दंगल की कमाई याद करिए। शुरू के तीन दिन, दंगल की कमाई एवरेज थी। हालांकि फिर भी फिल्म ने 29 करोड़ से शुरूआत की थी और बढ़ती गई थी।
लेकिन ट्यूबलाइट के मामले में ये देखना ज़रूरी है कि फिल्म रमज़ान में रिलीज़ हुई है। ऐसे में फिल्म पर असली टिप्पणी केवल ईद कलेक्शन के बाद ही की जा सकती है। अभी तो फिलहाल यही मानिए कि आमिर खान बनने की सलमान की कोशिश कामयाब हो चुकी है।
सलमान का नया मंत्र ही है, अबकी बार 400 करोड़ पार। अब देखना है कि आमिर बनना सलमान के काम आता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











