#Attention: क्रिस्मस 2017 को सलमान का हॉलीवुड स्टाइल 'टाईगर' धमाका!
सलमान खान स्टारर एक था टाइगर का काम अब धीरे धीरे तेज़ी में आ रहा है। और फिल्म को लेकर लेटेस्ट डीटेल तो दर्शकों को काफी रोमांचित कर देगी।
सलमान खान स्टारर टाईगर ज़िंदा है क्रिस्मस 2017 में रिलीज़ हो रही है लेकिन अब फिल्म में लग चुका है हॉलीवुड तड़का। और इससे ये भी साफ हो गया है कि फिल्म की तैयारी ज़बर्दस्त तरीके से चल रही है।
दरअसल, फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर ने ट्विटर पर शेयर किया कि फिल्म का एक्शन हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर टॉम स्ट्रथर्स कर रहे हैं।

गौरतलब है कि टॉम का बैटमैन सीरीज़, एक्स मेन और इनसेप्शन जैसी सुपर ब्लॉकबस्टर फिल्मों से जुड़ चुका है और अब यशराज फिल्म्स ने उन्हें टाईगर ज़िंदा है के लिए साइन किया है।
इसका मतलब है कि यशराज फिल्म्स इस फिल्म से कुछ नए रिकॉर्ड बनाना चाह रही है। क्योंकि सुलतान से नहीं टूटे थे ये 10 रिकॉर्ड और इस बात का मलाल तो सबको होगा।
इसलिए इस बार टाइगर ज़िदा है से कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। वैसे भी अफवाहों की मानें तो फिल्म में कैटरीना कैफ का किरदार निगेटिव होगा जो कि काफी दिलचस्प है।
वहीं सलमान खान के किरदार के बारे में भी काफी अफवाहें उड़ रही हैं।अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म में सलमान खान का किरदार हॉलीवुड फिल्म बॉर्न सीरीज़ से मिलता जुलता है।
हालांकि ये फिल्म मैट डैमन की जेसन बॉर्न का रीमेक पूरी तरह से तो नहीं होगी लेकिन सलमान खान का किरदार उनसे काफी मिलता जुलता होगा। वैसे इसी तरह सलमान खान की ट्यूबलाइट की कहानी लीक हुई है। लेकिन इन खबरों में कितनी सच्चाई है पता नहीं।
अभी तो ये माना जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान का पीछा पूरा RAW कर रहा होगा, जिसके लिए सलमान खान कभी काम करते थे। और सलमान बचने के लिए विदेश में यहां वहां छिपते रहेंगे।
जानिए हाल ही में आए कुछ सीक्वल के प्लॉट -


Click it and Unblock the Notifications