क्या था सलमान का प्लान...सुलतान को ऐश से छिपाना या अपनी इज़्जत बचाना!
खबरों के मुताबिक सुलतान और सरबजीत का ट्रेलर एक ही दिन रिलीज़ होने वाला था और सलमान खान - ऐश्वर्या राय अपनी अपनी फिल्मों के ट्रेलर के साथ ही सही एक दूसरे को टक्कर ज़रूर देने वाले थे।
लेकिन क्या आपने कुछ नोटिस किया? सरबजीत का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है, लोगों को पसंद आ चुका है लेकिन सुलतान के ट्रेलर का कहीं नामोनिशान नहीं. अब भला ऐसा क्यों?
[FLOP शो: सुलतान सलमान को ऐश से लेकर टाइगर श्रॉफ तक ने दी पटखनी!]
दरअसल, सारी कहानी यहीं से शुरू होकर यहीं पर खत्म हो जाती है - सुलतान के ट्रेलर और टीज़र में बड़ा कन्फ्यूजन है। सुलतान अभी भी शूट ही हो रही है, ऐसे में लोगों को उसके ट्रेलर की उम्मीद कैसे हो गई पता नहीं।
जो टीज़र रिलीज़ हुआ, वही सलमान का इकलौता दांव था जो ठीक से लगा नहीं। अब ये दांव सलमान ने ऐश से सुलतान को बचाने के लिए चला या पोस्टर से मची जगहंसाई से अपनी इज़्जत बचाने के लिए पता नहीं।
सारा कन्फ्यूजन शुरू हुआ ऐश्वर्या राय से। आप ज़्यादा कन्फ्यूज़ ना हों, इसलिए हम सिलसिलेवार आपको बताते चलें कि हुआ क्या -


Click it and Unblock the Notifications