OUCH: सलमान की 'हरकतें' सुलतान को दे रही हैं टेंशन!
सलमान खान की हरकतें सुलतान को टेंशन दे रही हैं। दरअसल, वो जब भी अपने पर आते हैं तो सुलतान ही बन जाते हैं और फिल्म की टीम को इसका हर्जाना भरना पड़ता है।
अब हुआ यूं कि सलमान खान का बेबी को बेस वाला गाना लोग ताबड़तोड़ सुन रहे हैं। लेकिन यशराज फिल्म्स को इसकी कोई खबर नहीं थी। सलमान ने गाना ट्विटर पर डालने से पहले फिल्म की टीम को बताया कि वो गाना डाल रहे हैं।
["सलमान पर छिछोरे STEPS ही बेस्ट लगते हैं...क्या किया जाए"]
अब सलमान को तो कोई मना कर नहीं सकता। अब सलमान ऐसा हर गाने के साथ करने वाले हैंं। ऐसे में देखना ये है कि यशराज फिल्म्स उनके इस प्लान के साथ कैसे कदम से कदम मिला पाता है।
जबकि फिल्म की प्रमोशनल टीम को सलमान खान का ये प्लान पसंद नहीं आया। और इससे भी ज़्यादा दिक्कत तब हुई जब सलमान खान ने अपना प्लान अपने आप बना लिया।
वैसे सलमान फिल्म की टीम को पहले भी काफी परेशान कर चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications