[गपशप] सलमान खान की 2016 की ईद रिलीज़ सुल्तान में सलमान खान धमाकेदार वापसी करेंगे अपने एक्शन रोल में। फिल्म का टीज़र भी रिलीज़ कर दिया गया है और फिल्म शाहरूख खान की रईस के साथ रिलीज़ हो रही है। लेकिन फिर भी फिल्म के लिए अभी तक कोई हीरोइन फाइनल नहीं हुई है। फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण से लेकर जैकलीन फर्नांडीज़ तक का नाम उछल चुका है।
लेकिन अब सलमान खान ने खुलासा किया है कि फिल्म में एक नहीं दो हीरोइनें होंगी। एक बॉलीवुड की और दूसरी हीरोइन को लॉन्च किया जाएगा। मतलब कि फिर एक बार सलमान खान के साथ कोई डेब्यू करेगा। लेकिन ऐसा जिसने भी किया उसका हाल यहां देख लीजिए -
डेज़ी शाह
सबसे हालिया डेब्यू हुआ है डेज़ी शाह का जो सलमान खान के साथ जय हो में नज़र आईं। इससे पहले डेज़ी एक कोरियोग्राफर थीं।
सना खान
जय हो में ही सलमान खान ने चांस दिया बिग बॉस की एक्स कन्टेस्टेन्ट सना खान को। डेज़ी और सना आजकल क्या कर रही हैं इसकी कोई जानकारी किसी को नहीं है।
ज़रीन खान
ज़रीन खान जब आईं तो उन्हें कैटरीना कैफ की डुप्लिकेट कहा गया। वीर के बाद वो हाउसफुल में और रेडी में आईटम सॉन्ग करती दिखीं थीं।
तेरे नाम
तेरे नाम में भूमिका चावला ने एक सक्सेसफुल डेब्यू किया पर बॉलीवुड ने उन्हें नहीं अपनाया। फिर वो साउथ चली गईं।
मैरीगोल्ड
हीरोइन का नाम था अली लार्टर और फिल्म का नाम था मैरीगोल्ड। इससे ज़्यादा ना हमें पता है ना जानने की इच्छा!!!
लकी - नो टाइम फॉर लव
बेचारी स्नेहा उल्लाल की तो दोनों खान भाइयों ने मिलकर वाट लगा दी। इरादा केवल ये था कि ऐश्वर्या की डुप्लिकेट लाई जाए।
बोला गया झूठ
वैसे जबसे रईस और सुलतान की रिलीज़ डेट एक ही है वाली बात सामने आई है एक और बात का भी खुलासा हुआ---->[तगड़ा Rumor: सुलतान सलमान के लिए रईस शाहरूख को बोला गया झूठ?]


Click it and Unblock the Notifications
