अर्पिता खान की शादी में मोदी घराती और राहुल बाराती!
कहते हैं न कि शादियों में हमेशा से लड़के वालों का वट लड़की वालों से ज़्यादा होता है। अगर है तो इस शादी में एक और तड़का लगा है। जहां सलमान खान ने पीएम मोदी को इन्वाइट किया है वहीं लड़के वालों ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को शादी का कार्ड भेजा है। इतना ही नहीं हिमाचल प्रदेश की पूरी कैबिनेट के साथ ही गवर्नर को भी निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि ये अभी पक्का नहीं है कि कांग्रेस के ये सभी नेता शादी में आएंगे या नहीं। वहीं सलीम खान ने भी हाल ही में कहा कि भले ही मोदी दौरे पर हैं पर उन्होंने शादी में आने की कोशिश करने की बात कही है।
गौरतलब है कि अर्पिता के होने वाले पति आयुष शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पोते हैं वहीं उनके पिता अनिल शर्मा हरियाणा के कद्दावर कांग्रेस नेताओं में से एक हैं। ऐसे में कांग्रेस के सभी मंत्रियों को आमंत्रित करना तो बनता है। लेकिन सलमान खान को नरेन्द्र मोदी को निमंत्रण देना, ये जानते हुए कि पूरा कांग्रेसी तबका शादी में मौजूद होगा, काफी साहसिक कदम। अब भाई ऐसे ही थोड़ी सल्लू भाई सबकी जान हैं। उन्होंने अर्पिता से वादा किया था कि वो उनकी शादी में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और एक बार जो उन्होंने कमिटमेंट कर दी फिर तो वो अपने आप की भी नहीं सुनते।
पढ़िए: किस किस का आना इस शादी को बना देगा 'controversial'


Click it and Unblock the Notifications