'प्रेम रतन धन पायो' की प्रोमोशन प्लानिंग शूटिंग से भी पहले Finish
सलमान खान की आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' काफी मायनों में स्पेशल है। पहला तो यह कि काफी सालों बाद सूरज बड़जात्या और सलमान खान की जोड़ी साथ आ रही है। दूसरी बात यह कि कई फिल्मों के बाद सलमान अपने फेवरिट स्क्रीन नेम 'प्रेम' के साथ नजर आएंगे।

सलमान खान और सोनम कपूर इस फिल्म के मुख्य किरदार हैं। जबकि फिल्म अगले साल दिवाली के वक्त रिलीज हो सकती है। फिल्म के निर्माता इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। लिहाजा, फिल्म के प्रोमोशन को लेकर भी काफी प्लानिंग बनाई जा रही है।
खबरों के अनुसार, फिल्म के निर्माता सलमान की इस फिल्म का काफी जोरदार तरीके से प्रोमोशन करना चाहते हैं। और इसके लिए कुछ प्लानिंग भी फाइनल कर ली गई है। जिसमें से एक यह है कि इस फिल्म की एडवांस बुकिंग एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन महीने पहले से ही शुरू कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि, उम्मीद के अनुसार फिल्म की शूटिंग फरवरी तक खत्म हो जाएगी, वहीं पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी अप्रैल तक रैप अप करने की कोशिश रहेगी। लिहाजा, उसके बाद फिल्म को सेंसर बोर्ड से पास कराया जाएगा और शुरू हो जाएगी एडवांस बुकिंग।
सलमान के 'प्रेम' वाले रूप को फिर से पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस बेताब हैं। लिहाजा, तीन महीने एडवांस बुकिंग सलमान फैंस के लिए काफी खुशी की बात होगी। वहीं, बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर अगले साल अगस्त में रिलीज होगा। आपको बता दें, इस फिल्म में सलमान डबल रोल में होंगे। ये तो वही बात हो गई, एक के साथ एक मुफ्त.. मुफ्त..मुफ्त..


Click it and Unblock the Notifications