#Booked: 2018 में भी सलमान खान करेंगे दो धमाके!

सलमान खान ने हाल ही में 2017 के दो धमाकों का एलान करके सबको चौंका दिया। हालांकि सब अगले साल, यानि कि 2017 में ट्यूबलाइट को लेकर उत्साहित थे - कबीर खान और सलमान खान की जोड़ी है ही धमाकेदार।

लेकिन असली धमाका तो तब हुआ जब सलमान खान की ओर से ऐलान हुआ कि एक था टाइगर सीक्वल के लिए वो सुलतान डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर से साथ क्रिस्मस 2017 में आएंगे।

Salman Khan Kabir Khan

बहरहाल, फैन्स से तो बस इतनी ही खबर पचाना मुश्किल था कि अगले धमाके की भी सुगबुगाहट होने लगी है। अगर गपशप गली की मानें तो 2017 ही नहीं, 2018 में भी सलमान खान 2 धमाके कर सकते हैं।
[#Scoop: ये बॉलीवुड का सबसे बड़ा प्लान है शायद - 13 हीरो एक साथ!]

एक तो 2018 की ईद, दबंग 3 के लिए फाइनल की गई है, लेकिन अगर सब कुछ ठीक बैठा तो इसी साल सलमान खान अतुल अग्निहोत्री की अगली फिल्म में दिखेंगे, वो भी कबीर खान के ही साथ। यानि कि एक और ब्लॉकबस्टर धमाका।
[#Unlucky: शुरू होने से पहले ही लग गया सलमान खान की ट्यूबलाइट पर ग्रहण]

दरअसल, इस फिल्म को पहले राजकुमार संतोषी डायरेक्ट करने वाले थे लेकिन फिर ऐसा नहीं हुआ। और अब कबीर खान को इस फिल्म के लिए फाइनल कर दिया गया है। लेकिन कबीर ये फिल्म ट्यूबलाइट और वर्ल्ड कप 1983 वाली फिल्म के बाद ही शुरू करेंगे। यानि कि अगले साल के सेकंड हाफ में।

जानिए सलमान खान की आने वाली वो फिल्में जिन पर केवल बात हो रही है -

दबंग 3
फिल्म के बारे में अरबाज़ खान ने कहा कि फिल्म अगले साल के अंत तक फ्लोर पर चली जाएगी यानि कि ईद 2018 पर संभवत: चुलबुल पांडे फिर नज़र आएंगे। फिल्म को लेकर कई और अफवाहें उड़ रही हैं, फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म की हीरोइन तक।

अतुल वाली फिल्म
अतुल अग्निहोत्री, सलमान खान की बहन अलवीरा के पति हैं और उनका कनेक्शन काफी स्ट्रॉन्ग है। अतुल की फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट करने वाले थे लेकिन अब यही फिल्म कबीर खान डायरेक्ट करेंगे।

20 साल बाद सलमान - संतोषी
गौरतलब है कि सलमान खान और राजकुमार संतोषी अंदाज़ अपना अपना के बाद, 20 साल बाद साथ आने वाले थे और इस बात से सब काफी एक्साइटेड थे लेकिन सूत्रों की मानें तो राजकुमार संतोषी के पास फिल्म की कोई स्क्रिप्ट फाइनल ही नहीं थी।

किक 2
साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म के बारे में 2014 से बात हो रही है लेकिन फिल्म पर काम धीरे चल रहा है। शायद इसकी वजह ये भी है कि साजिद एक से एक सुपरहिट फिल्में प्रोड्यूस करने में बिज़ी हैं।

सूरज बड़जात्या वाली फिल्म
फिल्म के बारे में काफी चर्चा हुई। और सूरज बड़जात्या के सामने सलमान खान ने शर्तों का पिटारा रख दिया। लेकिन फिर खबर थी कि सूरज ने सारी शर्तें मान भी ली हैं। लेकिन उसके बाद, फिल्म पर कोई बात नहीं हुई।

रेस 3?
फिल्म के बारे में अफवाहें इतनी ज़्यादा हैं कि फिल्म में सलमान खान हों या ना हों, फिल्म को सारी अफवाहों का फायदा ज़रूर मिलेगा।

प्रभुदेवा वाली फिल्म
प्रभुदेवा ने भी कंफर्म किया है कि सलमान खान के साथ एक प्रोजेक्ट पर बात चल रही है। अब ये प्रोजेक्ट वांटेड 2 है या नहीं, पता नहीं क्योंकि वांटेड से ही प्रभुदेवा ने सलमान खान को नई इमेज दे दी थी।

एआर मुरूगादोस वाली फिल्म
गजिनी डायरेक्टर ए आर मुरूगादोस ने फाइनल किया है कि वो सलमान खान के साथ एक फिल्म जल्द ही करने वाले हैं। फिल्म एक्शन होगी लेकिन कब शुरू होगी पता नहीं।

क्षणम रीमेक
कई बार ऐसी खबरें आई हैं कि सलमान खान साउथ सुपरहिट फिल्म क्षणम का रीमेक करने जा रहे हैं और फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X