#Twist: दबंगई से बोर हुए सलमान खान...अब बनेंगे ऋतिक - टाईगर
सलमान खान और डांस दो छोर हैं ये तो सब जानते ही हैं। लेकिन अब सलमान खान ने इन दोनों छोर को जोड़ने का फैसला कर लिया है। जिन्होंने भी ध्यान दिया हो उन्हें ये तो समझ आ ही चुका है कि सलमान खान 10 साल से केवल दबंगई कर रहे हैं। यानि कि एक जैसे रोल।
और यही कारण है कि सलमान खान अब बोर हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें अब अगली फिल्म डांस फिल्म करनी है। कुछ अलग।

अब लोगों ने दिमागी घोड़े दौड़ाना इसलिए शुरू कर दिया है क्योंकि हाल ही में प्रभुदेवा ने कहा था कि उनकी सलमान खान से एक फिल्म के लिए बातचीत चल रही है। अब सलमान खान और डांस के लिए तो तीन ही नाम ज़ेहन में आ सकते हैं - प्रभुदेवा, रेमो डीसूज़ा या फराह खान।
[#Mistake: सलमान की बस एक चूक और टूट गया था सबका दिल...Flop]
फराह तो शाहरूख के बिना फिल्म बनाती नहीं है और रेमो डीसूज़ा आजकल अजय देवगन के साथ एक डांस फिल्म में व्यस्त हैं। ऐसे में प्रभुदेवा की बात में काफी दम लग रहा है।
वैसे सलमान खान उतना ही डांस कर सकते हैं जितनी कैटरीना कैफ एक्टिंग। सलमान के बारे में फराह खान यहां तक कह चुकी हैं कि सलमान खान पर डांस के मामले में केवल छिछोरे स्टेप्स ही अच्छे लगते हैं।
["अब मैं टाइगर या ऋतिक तो नहीं बन सकता...उम्मीद भी मत करना" - सलमान]
आपको याद हैं सलमान खान के ये छिछोरे स्टेप्स -
बेबी को बेस पसंद है - सुलतान का ये स्टेप अब आने वाले शादी सीज़न की जान बनने वाला है। अभी से ही ये गाना डीजे का फेवरिट बन चुका है।
यहां भी होगा वहां भी होगा अब तो सारे जहां में होगा...क्या? मेरा ही जलवा। और ये बोलते ही सलमान की शर्ट का कॉलर अपने आप डांस करने लगता था।
एक बार जो जाए जवानी फिर ना आए....सलमान का तौलिया स्टेप तो इतना फेमस है कि हर बॉयज़ हॉस्टल की जान है।
मैं झंडू बाम हुई डार्लिंग तेरे लिए...मुन्नी बदनाम जहां हर पार्टी में बजना ज़रूरी है, तो उससे भी ज़रूरी है झंडू बाम स्टेप।
बस ऐसा स्टेप तो सलमान खान की कर सकते हैं। वरना आप इस तरह किसी लड़की की स्कर्ट पकड़ने की कोशिश भी मत करिएगा।
इसे कहते हैं दबंग स्टेप। सलमान अपनी जगह से हिलेंगे नहीं पर उनकी बेल्ट तक डांस करेगी। ये होता है भाई स्टेप!
अब जब बेल्ट से लेकर कॉलर तक सब कुछ डांस कर रहा हो तो फिर जीन्स की पॉकेट कैसे छूट जाती भला!
ज़रीन खान के साथ जितना फेमस सलमान खान का ये गाना उतना ही फेमस है उनका ये स्टेप!
प्रेम रतन धन पायो भले ही उतनी हिट ना हुई हो लेकिन सलमान खान का ये स्टेप लोगों को इतना पसंद आया कि तुरंत ही वायरल हो गया!


Click it and Unblock the Notifications









