RUMOUR: सलमान- कैटरीना.. शूट खत्म करते ही.. फिर साथ साथ!

[गपशप] हाल ही में सलमान खान और कैटरीना कैफ को साथ साथ लांग ड्राइव पर जाते देखा गया। गौरतलब है कि जबसे रणबीर कपूर के साथ कैट के ब्रेकअप की खबरें उड़ी हैं, तबसे कैट सलमान खान के साथ कुछ ज्यादा ही देखे जाने लगी हैं।

हाल ही में कैटरीना और आदित्य रॉय कपूर 'फितूर' के प्रमोशन के लिए कॉमेडी लाइट लाइव पहुंचे थे। वे दोनों शूटिंग कर ही रहे थे कि अचानक ही सेट पर सलमान खान भी पहुंच गए। सलमान के इस सरप्राइज से सभी हैरान रह गए। सलमान ने सेट पर कैट के साथ काफी वक्त गुजारा।

''सलमान खान ने कहा था- बाल कटवा लो.. तो मैंने कटा लिया..''

लेकिन इतना ही नहीं, सेट पर मौजूद सूत्रों की मानें तो शो की शूटिंग खत्म होने तक सलमान खान कैट का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही शूटिंग खत्म हुई कैट सलमान के साथ उनकी कार में बैठ कर चली गईं।

खैर, सलमान खान का इस तरह सरप्राइज देने का अंदाज बेहद क्यूट था। कोई शक नहीं सलमान खान के दिल में आज भी कैटरीना के लिए स्पेशल जगह है। लेकिन रणबीर कपूर को शायद ये खबरें कुछ खास पसंद न आए..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X