#NotJoking: "50 ही का हूं...जब बच्चे हो सकते हैं...तो बच्चे गोद क्यों लूं!" - सलमान
सलमान खान शादी के बारे में और रिलेशनशिप के बारे में बात करने में काफी कतराते हैं। लेकिन जब वो बात करने लगते हैं तो कुछ ज़्यादा ही खुलकर बात करने लगते हैं। हाल ही में सलमान खान ने कुछ ऐसा ही किया। अपनी शादी के बारे में खुलकर बात।
लेकिन सबसे दिलचस्प था उनका एक बयान जो सबको लोट पोट कर गया। सलमान ने हमेशा कहा कि उन्हें बच्चे चाहिए लेकिन बीवी नहीं चाहिए। बस तो किसी ने पूछ लिया कि बिना बीवी वाला बच्चा तो गोद भी लिया जा सकता है।
[#Mannerless: सलमान लूलिया की शादी के नाम पर गाली गलौज पर उतर आए सोहेल खान!]
बस फिर क्या था सलमान ने तुरंत अपना जवाब दिया और उनकी हाज़िर जवाबी का कोई जवाब नहीं था। सलमान का कहना था कि अभी वो 50 साल के ही हैं। जब बच्चे किए जा सकते हैं तो अडॉप्ट क्यों किया जाए।
और इसके बाद उनके चेहरे पर तैर गई एक शैतानी भरी मुस्कुराहट। वैसे इसका एक मतलब तो ये भी हुआ कि सलमान खान ने इशारों में ही सही लेकिन अपनी शादी कंफर्म कर दी।
वैसे जानिए सलमान खान के रिलेशनशिप पर बेहद मज़ेदार ख्याल -


Click it and Unblock the Notifications