अजय देवगन की 'मेडे' और इस साउथ सुपरस्टार से भिड़ेंगे सलमान खान? टाइगर 3 का ईद 2022 धमाका!
सुपरस्टार सलमान खान की कई फिल्में आने वाले समय में बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग शुरु हो चुकी है और इस फिल्म में भी उनके साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ नजर आएंगी। लेकिन इस समय जो खबर इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर आ रही है वो काफी चौकाने वाली है। खबर है कि सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 अगले साल यानि 2022 में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।
ये फिल्म इस दिन अकेले नहीं रिलीज होगी बल्कि दो बड़ी फिल्मों के साथ ये फिल्म क्लैश करने वाली है। बॉलीवुड हंगामा की एक खबर की मानें तो सलमान खान के साथ अजय देवगन की फिल्म मेडे क्लैश करेगी, इसके अलावा जूनियर एनटीआर की फिल्म भी इसी दिन रिलीज होनी है। अगर ऐसा होता है तो निश्चित ही ईद 2022 पर बॉक्स ऑफिस में काफी बड़ा तूफान आने वाला है।

आधिकारिक ऐलान नहीं
हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान या पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन ऐसा होना काफी हद तक संभव माना जा रहा है।

अंतिम
सलमान खान की कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं जिनमें राधे योर मोस्ट वांटेड भाई और अंतिम चर्चा में हैं।

टाइगर 3
टाइगर 3 को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि एक था टाइगर के कलाकार रणवीर शौरी का इस फिल्म में आगमन हुआ है।

ईद यानि 13 मई
बात करें राधे की तो इस ईद यानि 13 मई को फिल्म थिएटर्स में रिलीज होने वाली है लेकिन कोरोना वायरस के केस बढ़े तो ये टल भी सकती है।

आयूष शर्मा के साथ धमाका
बता दें कि अंतिम में सलमान खान अपने जीजा आयूष शर्मा के साथ धमाका करते नजर आने वाले हैं और दोनों के फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुके हैं।
'सभी सुपरस्टार्स फेक एक्टिंग करते हैं'- नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दे डाला इतना बड़ा बयान!


Click it and Unblock the Notifications