डिब्बाबंद हुई Salman Khan की फिल्म No Entry 2? इस वजह से नहीं बनेगा दमदार प्रोजेक्ट!

नो एंट्री सीक्वल को लेकर सलमान खान के फैंस कई सवाल सोशल मीडिया पर करते हैं और इसको लेकर किसी ना किसी तरह की खबर भी सामने आती रहती है। सलमान खान की इस फिल्म को लेकर पता चला था कि पूरी स्टारकास्ट इसके लिए काम कर रही है और जल्दी ये फिल्म ट्रैक पर आने वाली है। सलमान खान इस वक्त कुछ शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं लेकिन एक चौकाने वाली भी आ रही है, दरअसल सलमान खान की फिल्म नो एंट्री सीक्वल ठंडे बस्ते में चली गई है?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि फिल्म को डिब्बाबंद कर दिया गया है। कुछ रिपोर्ट्स का ये भी कहना है कि सलमान खान इस फिल्म को लेकर काफी सीरियस थे और वो चाहते थे कि फिल्म बने।
दरअसल इस फिल्म के डिब्बाबंद होने के पीछे इसका बजट और लीगल समस्या एक कारण बताया जा रहा है। खबर है कि फिल्म को लेकर कई कानूनी मुद्दों के बाद इस फिल्म का बजट काफी हो रहा है। सभी जानते हैं कि फिल्म मल्टीस्टारर है और ऐसे में सभी को मैनेज करना आसान नहीं है।
यही कारण है कि फिल्म को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस फिल्म से अचानक ये खबर आने के बाद सलमान खान के फैंस काफी दुखी हैं।
बता दें कि सलमान खान इस फिल्म की कहानी को लेकर भी काफी सीरियस थे और खुद अनीस बज्मी के साथ स्क्रिप्ट पर बैठे थे और उन्हें लगा कि यह पिछले दशक में पढ़ी गई सबसे मजेदार स्क्रिप्ट्स में से एक है। हालांकि, एक फिल्म स्टूडियो द्वारा अपनी दुकान बंद करने के कारण पहला भाग कई कानूनी उलझनों में फंस गया है।


Click it and Unblock the Notifications