OUCH.. इतना गुस्सा.. सलमान खान ने निर्देशक को ही कर दिया REPLACE
सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म के लिए बतौर निर्देशक कबीर खान को रिप्लेस कर अली अब्बास जफर को फाइनल कर लिया है।
सलमान खान और उनके फेवरिट डाइरेक्टर कबीर खान के बीच खटास की बात क्या आई.. उनसे जुड़ी कई अफवाहें तेज हो गई। हाल ही यह अफवाह सामने आई कि सलमान खान ने अपनी बहन अलवीरा के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म के लिए बतौर डाइरेक्टर अली अब्बास जफर को फाइनल किया है।
बता दें, यदि यह अफवाह सच साबित होती है तो अली अब्बास जफर के साथ यह सलमान की तीसरी फिल्म होगी। जबकि इस फिल्म को पहले कबीर खान निर्देशित करने वाले थे। यह फिल्म सुपरहिट कोरियन फिल्म Ode to my Father की रीमेक होगी।
OUCH.. सलमान खान के हाथ से गई करोड़ों की DEAL

अब इस फिल्म को कबीर खान डाइरेक्ट करेंगे या अली अब्बास जफर, ये देखना दिलचस्प होगा। आखिर दोनों के साथ सलमान खान ने 300 करोड़ी फिल्में दी हैं।
बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-
कोरियन फिल्म की रीमेक
सलमान खान अपनी बहन अलवीरा खान के प्रोडक्शन तले इस फिल्म में काम करने वाले हैं। अफवाहों की मानें तो फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे।
टाईगर जिंदा है
सलमान खान अपनी फिल्म 'एक था टाईगर' के सीक्वल टाईगर जिंदा है में नजर आने वाले हैं। फिल्म 2017 दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करने वाले हैं।
ट्यूबलाइट
कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म 2017 के ईद पर रिलीज होगी।
दबंग 3
सलमान खान- सोनाक्षी सिन्हा की दबंग जोड़ी धमाका करने के लिए तैयार है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है.
किक-2
2014 में आई फिल्म किक के सीक्वल पर भी काम किया जा रहा है। बता दें, इस फिल्म में सलमान डबल रोल निभाते नजर आएंगे। सलमान इस फिल्म के हीरो भी होंगे और विलेन भी।
रेस 3
रेस 3 की स्क्रिप्ट पर तैयारी शुरू हो चुकी है। खबर है कि इस फिल्म में भी एक्शन, थ्रिल और रोमांस होगा। हालांकि फिल्म के कास्ट का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। अफवाहों की मानें तो फिल्म के लिए सुपरस्टार सलमान खान को अप्रोच किया गया है।
धूम 4
यशराज फिल्म्स की धूम 4 से भी सलमान खान लगातार जुड़े हुए हैं। हालांकि इस फिल्म के कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
कबीर खान की अगली फिल्म
अफवाहों की मानें तो कबीर खान ने अपनी चौथी फिल्म के लिए सलमान खान को लॉक कर लिया है। यह फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर होगी।


Click it and Unblock the Notifications







