DHOOM 4: आखिरकार एक साथ तीन सुपरस्टार...विलेन सलमान...डॉन शाहरूख और....
Recommended Video

एक बार फिर धूम 4 को लेकर एक और नई अफवाह सामने आ गई है। और गपशप गली में फिल्म को लेकर एक नई बल्कि एक साथ तीन तीन अफवाहें घूम रही हैं। लेकिन अब चिंगारी कहीं से तो उठी है।
ऐसे में क्या पता वाकई इन खबरों में थोड़ी भी सच्चाई हो। क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो धूम 4 इस दशक की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है।

ऐसा इसलिए कि धूम 4 में एक साथ आ रहे हैं तीन सुपरस्टार - सलमान खान, शाहरूख खान और रणवीर सिंह। अब आपको बताते हैं फिल्म को लेकर फैली तीन अफवाहें -
अफवाह 1 - विलेन सलमान खान
जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान के बाद, आखिरकार इस बार धूम 4 के विेलेन बन चुके हैं सलमान खान। लेकिन अब सलमान विलेन हैं तो अच्छे विलेन ही होंगे। बींग ह्यूमन वाले!
अफवाह 2 - डॉन शाहरूख खान
माना जा रहा है कि शाहरूख ने खुद ये सलाह दी है कि उनके डॉन कैरेक्टर को फिल्म में शामिल किया जाए। यानि कि धूम 4, डॉन और धूम का स्पिन ऑफ हो सकती है। हॉलीवुड फिल्मों की तरह। अगर डॉन प्रोड्यूसर, फरहान अख्तर मानते हैं तो!
अफवाह 3 - अभिषेक बच्चन का रिप्लेसमेंट रणवीर सिंह
इस बार की पुलिस अभिषेक बच्चन जैसी ढीली नहीं होगी जो मुंबई में एक चोर को नहीं पकड़ पा रहे हैं और फिर उसे पकड़ने के लिए इंटरनेशनल पुलिस तक उन्हें मुंबई से बुलाती है। खैर, माना जा रहा है, कि उन्हें इस बार रणवीर सिंह रिप्लेस कर रहे हैं।
वैसेखबरें यही हैं कि इस बार फिल्म को आदित्य चोपड़ा डायरेक्ट करेंगे और उनके दोनों खास लोग - शाहरूख और सलमान इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं।
धूम 4 को लेकर कुछ और डीटेल्स भी हैं जो गाहे बगाहे, यूं ही अफवाहों में सुनाई पड़ जाती हैं -


Click it and Unblock the Notifications


