सलमान खान की दबंग 3- फिर मुसीबत में शूटिंग- आगे बढ़ेगी रिलीज डेट!
सलमान खान की फिल्म दबंग 3 लंबे समय से टलती आ रही है। इसके पीछे बड़ी वजह है कि सलमान खान बैक टू बैक फिल्मों में व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स थी कि सलमान भारत और दबंग 3 की शूटिंग साथ साथ खत्म करेंगे। लेकिन ताजा खबरों की मानें तो फिलहाल सलमान सिर्फ भारत की शूटिंग कर रहे हैं, जबकि दबंग 3 की शूटिंग एक बार फिर टल चुकी है।
ट्रेलर रिलीज करते ही अजय देवगन को मांगनी पड़ी माफी
दरअसल, भारत की शूटिंग शेड्यूल में भी काफी बदलाव किया जा रहा है क्योंकि प्रियंका चोपड़ा ने बीच में ही फिल्म को अलविदा कह दिया। अब फिल्म से कैटरीना कैफ जुड़ चुकी हैं। बहरहाल, भारत 2019 ईद पर रिलीज होगी। लिहाजा फिल्म पर पूरे जोर शोर से काम चल रही है। वहीं, दबंग 3 फिलहाल बैकसीट पर जा चुकी है।

अफवाहों में है कि दबंग 3 क्रिसमस 2019 पर रिलीज हो सकती है। लेकिन शायद ही सलमान वह तारीफ चुनें.. क्योंकि क्रिसमस को पहले ही आमिर खान ने अपनी फिल्म मुगल के लिए लॉक कर लिया है। लिहाजा, दबंग 3 अब 2020 तक टल सकती है।


Click it and Unblock the Notifications